< Back
Lead Story
महाराष्ट्र संकट : उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, राज्यपाल ने पूर्व के निर्णयों पर मांगा जवाब
Lead Story

महाराष्ट्र संकट : उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, राज्यपाल ने पूर्व के निर्णयों पर मांगा जवाब

स्वदेश डेस्क
|
28 Jun 2022 2:45 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनितिक संकट का जल्द समाधान निकलते नजर नहीं आ रहा है। जैसे -जैसे समय बीत रहा है तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम घटित हो रहे है। शिंदे गुट-शिवसेना दोनों ओर से बयानबाजी और दावे लगातार जारी है। जहां एक और एकनाथ शिंदे गुट के बगावती तेवर कम नहीं हो रहे, वहीँ उद्धव ठाकरे भी अब एक्शन मोड में लौट आए है। उन्होंने आज कैबिनेट दल की बैठक बुलाई है।

उद्धव ठाकरे ने आज शाम पांच कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। जिसमें वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री शाम को कोई बड़ा निर्णय ले सकते है। इसी बीच भाजपा भी सरकार बनाने के लिए एक्टिव हो गई है। देवेंद्र फडणवीस आज अचानक ही दिल्ली पहुंच गए है। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों का कहना है की राजनीतिक कारणों से मिलना एक बहाना है, दरअसल वह शिंदे गूट के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाने के प्रयास पर चर्चा करेंगे। दूसरी ओर शाम तक एकनाथ शिंदे की भी गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले आज सुबह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से जारी ' तीन दिन में 160 जीआर (सरकारी आदेश) ' पर स्पष्टीकरण मांगा है। राज्यपाल ने यह पत्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की शिकायत के बाद जारी किया है।

कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद सरकार ने 22, 23 व 24 जून को 160 सरकारी आदेश जारी किए गए हैं। इससे राज्य सरकार की तिजोरी से 280 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। प्रवीण दरेकर ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का आग्रह किया था। दरेकर ने कहा है कि एकनाथ समर्थक विधायकों की बगावत की वजह से अब सरकार अल्पमत में आ गई है। इसलिए इस सरकार को निर्णय का अधिकार नहीं रह गया है।

Related Tags :
Similar Posts