< Back
Lead Story
सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, लोकायुक्त    इंदौर ने रंगे हाथों पकड़ा

सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप

Lead Story

Lokayukta Action: सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, लोकायुक्त इंदौर ने रंगे हाथों पकड़ा

Gurjeet Kaur
|
3 Oct 2024 7:44 PM IST

Lokayukta Action : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने प्रिंसिपल को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वार्डन सिकदार कनेश ने प्रिंसिपल अभिषेक पाण्डे के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने प्रिंसिपल को रंगे हाथों पकड़ लिया।

शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिकायतकर्ता सिकदार कनेश (माध्यमिक शिक्षक) जोबट जिला अलीराजपुर में नवम्बर 2022 से होस्टल वार्डन के प्रभार में पदस्थ हैं। सिकदार कनेश होस्टल को संचालित करते हैं। 2024 की जून और जुलाई में छात्रों के मेस संचालन हेतु राशन खरीदा गया था। सिकदार कनेश ने बताया कि, 4.50 लाख रुपये के बिलों का भुगतान किये जाने हेतु शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक पाण्डे ने 10 प्रतिशत राशि रिश्वत की मांग की।

23 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई। एक टीम का गठन किया गया जो अलीराजपुर स्थित आरोपी के शासकीय आवास पर पहुंची।

शासकीय आवास पर शिकायतकर्ता आरोपी प्राचार्य अभिषेक पाण्डे को तीस हजार रुपए की रिश्वत देते पाया गया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी प्राचार्य के हाथ पकड़कर उसके हाथ केमीकल युक्त घोल में धुलवाए तो घोल का रंग गुलाबी हो गया। आरोपी के पास रिश्वत की राशि 30,000 रुपए जब्त कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Similar Posts