< Back
Lead Story
ओडिशा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी और प्राइवेट महिला कर्मचारियों को मिलेगा ये तोहफा
Lead Story

Odisha Period Leave: ओडिशा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी और प्राइवेट महिला कर्मचारियों को मिलेगा ये तोहफा

Deepika Pal
|
15 Aug 2024 8:22 PM IST

ओडिशा सरकार ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है अब हर महीने एक दिन की छुट्टी मासिक धर्म के दौरान मिलेगी।

Odisha Period Leave: आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओडिशा सरकार ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है अब हर महीने एक दिन की छुट्टी मासिक धर्म के दौरान मिलेगी। आपको बताते चलें कि, यह घोषणा ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रभाती परिड़ा ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान की है।

महिलाओं को मिली खास सहूलियत

इसे लेकर ओडिशा की डिप्टी CM प्रभाती परिड़ा ने बताया, ये वैकल्पिक है, कामकाजी महिलाएं पीरियड के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं. ये पॉलिसी सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्र में नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए लागू होगी। तत्काल प्रभाव से लागू होने वाली इस पॉलिसी के मुताबिक, महिला कर्मचारी पीरियड के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं। इस सकारात्मक पहल का मकसद महिलाओं का कल्याण और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

भारत में पीरियड लीव को लेकर क्या है कानून

आपको बताते चलें कि, भारत में पीरियड लीव को लेकर अब तक कोई राष्ट्रीय कानून नहीं बना है लेकिन कई राज्यों में इसे लेकर कानून है। बिहार और केरल में मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू है. बिहार ने 1992 में पीरियड लीव देने की नीति शुरू की थी. इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2 दिन का पेड मेंस्ट्रुअल लीव दिया जाता है. वहीं, केरल ने साल 2023 में, सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों की छात्राओं को पीरियड लीव देने का प्रावधान किया।

Similar Posts