< Back
Lead Story
आपके फोन का गूगल मैप जानता है आपकी हर लोकेशन, फटाफट इस सेटिंग में करें बदलाव
Lead Story

Google Map: आपके फोन का गूगल मैप जानता है आपकी हर लोकेशन, फटाफट इस सेटिंग में करें बदलाव

Deepika Pal
|
27 Nov 2024 5:48 PM IST

गूगल मैप्स भी इसमें ही सबसे खास ऐप है जो आपके हर लोकेशन की जानकारी रखता है। इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करना जरूरी है।

Google Map Settings: गूगल अपनी सेवाओं में समय-समय पर अपडेट करते रहता है इसके बारे में यूजर्स को जानकारी रहना जरूरी है। एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास फोन में पहले से ही गूगल के ऐप्स मौजूद रहते हैं। इन एप्स की सेटिंग करना भी जरूरी होता है लेकिन अक्सर हर कोई भूल जाता है। गूगल मैप्स भी इसमें ही सबसे खास ऐप है जो आपके हर लोकेशन की जानकारी रखता है। इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करना जरूरी है।

आपकी एक्टिविटी को कैद करता हैं गूगल मैप

बताया जाता हैं कि, गूगल मैप यूजर की हर एक्टिविटी की जानकारी ऐप में दर्ज रखता है। आपको अनावश्यक चीजों से बचने के लिए गूगल मैप के रोकथाम खोजना जरूरी है।

गूगल मैप में ऐसे बदले सेटिंग

आपको बताते चलें कि, गूगल मैप में आपको इसकी सेटिंग में बदलाव या ट्रिक्स को अपनाना चाहिए जो इस प्रकार हैं...

  • अपने फोन में Google Maps ऐप को ओपन कीजिए।
  • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम के शुरुआती अक्षर पर टैप कीजिए।
  • यहां आपको कई विकल्प दिखेंगे, उनमें से Your Timeline ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • Timeline पर टैप करने के बाद राइट साइड में थ्री डॉट्स पर क्लिक करें और लोकेशन एंड प्राइवेसी सेटिंग्स में जाएं।
  • इसके बाद लोकेशन सेटिंग्स में टाइमलाइन इज ऑन फीचर ऐप में ऑन है तो तुरंत इस सेटिंग को बंद करें. अगर ऐसा नहीं किया तो आपकी पल-पल की जानकारी गूगल मैप ट्रैक करता रहेगा कि आप किस वक्त कहां गए।

यहां पर आप इस सेटिंग को बंद कर देते है तो गूगल मैप आपकी लोकेशन हिस्ट्री को सेव नहीं करेगा, यानी गूगल मैप को नहीं पता होगा कि आप किस वक्त कहां-कहां गए।

Similar Posts