< Back
Lead Story
अब सिर्फ रास्ता नहीं घर दिखाएगा गूगल मैप, बस करना होगा ये छोटा सा ये काम, जाने प्रक्रिया...
Lead Story

Google Map Update: अब सिर्फ रास्ता नहीं घर दिखाएगा गूगल मैप, बस करना होगा ये छोटा सा ये काम, जाने प्रक्रिया...

Jagdeesh Kumar
|
5 Feb 2025 11:14 AM IST

अगर आपका घर भी पहुंच से दूर है और लोग अकसर रास्ता भटक जाते हैं तो अब इसका हल निकल आया है। गूगल मैप ने नया अपडेट लाया है।

How To Use Google Map: आज के समय रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार रास्ता भी भटक जाते हैं। अब अपनी इसी कमी को पूरा करने के लिए गूगल मैप ने नया अपडेशन लाया है। जिसके तहत अब न सिर्फ आप रास्ता देख पाएंगे बल्कि घर, या ऑफिस भी स्पष्ट देख पाएंगे।

अगर आपका घर भी पहुंच से दूर है और लोग अकसर रास्ता भटक जाते हैं तो अब इसका हल निकल आया है। गूगल मैप में आसानी से अपने घर का लोकेशन रजिस्टर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया..

.सबसे पहले लोकेशन चुनें

इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको गूगल मैप खोलकर अपने घर की सही लोकेशन चुनना होगा। फिर मैप को जूम इन करके अपने घर के लॉकेशन को पिन करें। फिर "Next” बटन पर क्लिक करें। अब वहां पूछी गई सारी डिटेल्स जैसे अपार्टमेंट, मकान नंबर, आदि भर दें। फोन नंबर और अन्य चीजें भी दर्ज कर सकते हैं, हालांकि ये ऑप्शनल है। अब “Submit” कर दें।

नाम और पता ऐड करें

यहां पर “Name” की जगह अपने घर का नाम लिखें। फिर “Address” में पूरा पता भर दें, जिसमें गली नंबर, लैंडमार्क और पिन कोड आदि दर्ज कर दें। एक बार इनकी जांच कर लें।

अब अंत में करें ये प्रक्रिया

अब Google Maps में “Add a place” ऑप्शन पर क्लिक करें उसमें “Add a missing place” का ऑप्शन आएगा उसका चुनाव करें।

लोकेशन बेरीफाई होने में लगेगा इतना समय

सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद गूगल मैप में आपका लोकेशन गूगल मैप में जुड़ जाएगा। अब गूगल मैप इस लोकेशन को वेरिफाई करेगा जिसमें कुछ घंटे या दिन का समय लगेगा। इसके पश्चात कोई भी व्यक्ति गूगल मैप में आपका घर देख सकेगा।

Similar Posts