< Back
Lead Story
80 हजार के पार पहुंचा सोना का भाव, चांदी हुईं इतनी सस्ती, फटाफट चेक करें आपके शहर के दाम
Lead Story

Gold Silver Rate: 80 हजार के पार पहुंचा सोना का भाव, चांदी हुईं इतनी सस्ती, फटाफट चेक करें आपके शहर के दाम

Deepika Pal
|
3 Feb 2025 8:51 PM IST

सोने के भाव आसमान छू रहे है। इसके चलते सोना अब ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। लेकिन चांदी के भाव में नरमी देखी गई है।

Gold Silver Rate: शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोना और चांदी के दामों में उतार - चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा हैं। इसके चलते सोना खरीदने वालों को आज ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं क्योंकि सोने के भाव आसमान छू रहे है। इसके चलते सोना अब ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। लेकिन चांदी के भाव में नरमी देखी गई है।चलिए जानते हैं मार्केट के अनुसार...

जानिए कितना हुआ सोना का भाव

यहां पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 618 रुपए बढ़कर 82,704 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 82,086 रुपए पर था। इससे पहले सोने के भाव 31 जनवरी को 82,165 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसमें अब तक बढ़ोत्तरी हुई है।

जानिए कितना रहा चांदी का भाव

यहां पर सोना के मुकाबले चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। यहां पर चांदी का भाव 220 रुपए सस्ता होकर 93,313 रुपए प्रति किलो पर आया है। इससे पहले चांदी 93,533 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

जानिए 4 महानगरों में सोना और चांदी के दाम

यहां पर 4 महानगरों में सोना और चांदी के क्या दाम है इसकी जानकारी दी गई है, जो इस प्रकार है...

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,200 रुपए है।

मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए है।

कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 84,050 रुपए है।

चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए है।

भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,100 रुपए है।

Similar Posts