< Back
Lead Story
Giriraj Singh On Population: देश में जनसंख्या पर सख्त हो सरकार, जिनके ज्यादा बच्चे हों खत्म करो वोट देने का अधिकार, बढ़के गिरिराज सिंह
new delhi
Lead Story

Giriraj Singh On Population: देश में जनसंख्या पर सख्त हो सरकार, जिनके ज्यादा बच्चे हों खत्म करो वोट देने का अधिकार, बढ़के गिरिराज सिंह

Anurag Dubey
|
11 July 2024 12:27 PM IST

Giriraj Singh On Population: बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि जिनके ज्यादा बच्चे है, उनका अधिकार छिन लेना चाहिए'। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।

Giriraj Singh On Population: भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेताओं में से एक और हमेशा अपने बयानों से खबरों की सुर्खियों में रहने वाले नेता और बिहार की बेगुसराय लोक सभा सीट के सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर अखबार की सुर्खियों में है। सिंह ने इस बार जनसंख्या का राग छेड़ दिया है।

दरअसल बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि जिनके ज्यादा बच्चे है, उनका अधिकार छिन लेना चाहिए'। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिेए जो इस कानून का पालन न करे उसका वोटिंग अधिकार छीन लिया जाए।"ऐसे लोगों को सरकारी योजना का भी लाभ नहीं दिया जाए।" "हमें ऐसे कानून की आवश्यकता है जो हिंदू मुस्लिम, सिख, इसाई, सब पर समान रूप से लागू हो।"

बता दें कि देश में जनसंख्या को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जिस तरह से देश के जनसंख्या में वृद्धि देखने को मिली है और मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या और गठती हिंदुओ की सख्यां ने सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Similar Posts