< Back
Lead Story
Ghatkopar Hoarding Collapse : SIT ने की भावेश भिंडे के घर तलाशी, अलग-अलग बैंक में मिले 7 अकाउंट

Ghatkopar Hoarding Collapse

Lead Story

Ghatkopar Hoarding Collapse : SIT ने की भावेश भिंडे के घर तलाशी, अलग-अलग बैंक में मिले 7 अकाउंट

Gurjeet Kaur
|
22 May 2024 8:17 AM IST

Ghatkopar Hoarding Collapse : घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र। Ghatkopar Hoarding मामले की जांच SIT द्वारा की रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने आरोपी भावेश भिंडे के आवास पर तलाशी ली। जांच में अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी भावेश के अलग - अलग बैंक अकाउंट में करीब 7 खाते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि, भिंडे को जमाखोरी का ठेका कैसे मिला और उसने कितनी कमाई की।

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी में 6 अधिकारी शामिल किए गए हैं। पुलिस ने भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले होर्डिंग लगाने का सर्टिफिकेट किसने दिया इस बात की भी जांच कर रही है।

बता दें कि, 13 मई को भावेश भिंडे की कंपनी ईगो मीडिया प्राइवेट कंपनी द्वारा लगाईं गई होर्डिंग तेज तूफ़ान कारण गिर गई थी। होर्डिंग इतनी बड़ी थी कि, इसके नीचे दब कर कई लोगों की मौत हो गई थी। भावेश भिंड के खिलाफ इससे पहले रेप मामले में FIR दर्ज की गई थी।

होर्डिंग थी अवैध :

जानकारी के अनुसार भावेश भिंड द्वारा लगाई गई होर्डिंग का साइज 120 बाय 120 फ़ीट था जबकि इजाजत केवल 40 बाय 40 फ़ीट होर्डिंग लगाने की थी। जांच दल प्रशासनिक चूक की भी जांच कर रहा है। पेट्रोल पम्प पर लगी होर्डिंग गिरने से कई गाड़ियां दब गई थी। इस दुर्घटना में 75 लोग घायल हुए थे।

Similar Posts