< Back
Lead Story
MP से राज्यसभा के लिए जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन, निर्विरोध चुने जाएंगे BJP उम्मीदवार

MP से राज्यसभा के लिए जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन

Lead Story

राज्यसभा चुनाव: MP से राज्यसभा के लिए जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन, निर्विरोध चुने जाएंगे BJP उम्मीदवार

Gurjeet Kaur
|
21 Aug 2024 12:47 PM IST

George Kurien Filed Nominatio : भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भोपाल में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सीएम मोहन यादव, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, फग्गन सिंह कुलस्ते, तुलसी सिलावट और राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। भाजपा बहुमत में है ऐसे में जॉर्ज कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय है।

नामांकन दाखिल करने से पहले भोपाल के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन जी भी उपस्थित रहे।

बता दें कि , मध्यप्रदेश के कोटे वाली एक सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। मंगलवार को भाजपा ने इस सीट पर जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। बुधवार को जॉर्ज कुरियन विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। वे निर्विरोध चुने जाएंगे क्योंकि भाजपा बहुमत में है। कांग्रेस के पास संख्याबल नहीं है ऐसे में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

कौन हैं जॉर्ज कुरियन :

जॉर्ज कुरियन, केरल में भाजपा के बड़े चेहरे हैं। वे पीएम मोदी की कैबिनेट में एक मात्र ईसाई मंत्री भी हैं। उन्हें मत्स्य पालन डेरी और पशुपालन मामले का राज्यमंत्री बनाया गया है। बीते 4 दशक में उन्होंने भाजपा के लिए अलग - अलग पदों पर रहते हुए काम किया है। इन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने सबको चौंका दिया था।

Similar Posts