< Back
Lead Story
पूर्व PM मनमोहन सिंह को पसंद थी दिल्ली के बंगाली मार्केट की चाट, जानिए खास बातें
Lead Story

Former PM Manmohan Singh: पूर्व PM मनमोहन सिंह को पसंद थी दिल्ली के बंगाली मार्केट की चाट, जानिए खास बातें

Deepika Pal
|
27 Dec 2024 10:58 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी कई यादें हर कोई याद कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को दिल्ली के बंगाली मार्केट का चाट काफी पसंद थी।

Manmohan Singh Favourite: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते दिन गुरुवार को निधन जहां दिल की बीमारी की वजह से हो गया। इस दुखद खबर से जहां देशवासियों में शोक की लहर है वहीं पर मनमोहन सिंह से जुड़ी कई यादें हर कोई याद कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को दिल्ली के बंगाली मार्केट का चाट काफी पसंद थी तो वहीं कई बातें और है जिसे चलिए जानते हैं...

जानिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी खास बातें

खाने में क्या - क्या है पसंद

आपको बताते चलें कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खाने खाने में चपाती और पराठा ही अक्सर लिया करते थे। मछली खाना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था, लेकिन कभी-कभी। मनमोहन ने उसके बाद खुद कहा कि मैं कम ही खाना पसंद करता हूं. खाने के बाद मनमोहन चाय का कॉफी लेना पसंद करते थे।मनमोहन डायबिटीज की वजह से मीठा नहीं खाते थे, उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी यह सुनिश्चित करती थीं कि सिंह मीठा न खा पाएं। चावल-कढ़ी और अचार खाना भी पसंद है।

शेरों शायरियों के शौकीन थे मनमोहन सिंह

आपको बताते चलें कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शेरों शायरियों का शौक था जिसके लिए वे शायर अल्लामा इकबाल को पसंद करते थे। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में इकबाल के शेर के जरिए मनमोहन ने कहा था- कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जमां हमारा। इसके अलावा संसद में भी सुषमा स्वराज के साथ उनका अंदाज देखा जा चुका हैं।

नीला रंग था पसंद

बताया जाता हैं कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सबसे ज्यादा नीला रंग भाता था इसके लिए वे नीले रंग की पगड़ी में ही जीवनभर नजर आए। सिंह ने कहा था कि शुरुआत से ही नीला कलर मेरा फेवरेट है. इस कलर की पगड़ी पहनने की वजह से मेरे दोस्त मुझे नीली पगड़ी वाले बुलाते थे।

Similar Posts