< Back
Lead Story
पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, जानिए देश का मौसम
Lead Story

आज का मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, जानिए देश का मौसम

Jagdeesh Kumar
|
18 Jan 2025 8:06 AM IST

18 जनवरी से 21 जनवरी तक देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: देश भर के अलग - अलग क्षेत्रों में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के राज्य जैसे दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां शीतलहर के साथ - साथ सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों के परेशानी का कारण बन रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। अब 18 जनवरी से 21 जनवरी तक देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में घना कोहरा

राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा तना हुआ है। यहां गलनभरी हवाओं के चलते सर्दी और बढ़ गई है। दिल्ली NCR की हवा में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान में 2 डिग्री के करीब बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में आंधी पानी की संभावना है। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में कई उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी - बिहार का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज सहित कई जिलों में धुंध और कोहरा छाया हुआ है। यहां शीतलहर से लोग परेशान हैं। प्रयागराज में शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ महाकुंभ पर्व के चलते संगम में स्नान कर रहे हैं। बिहार पटना, सहरसा, वैशाली, दरंभगा, नालंदा, मधुबनी, भागलपुर, हाजीपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में सुबह के वक्त पाला भी गिर रहा है, जिससे फसलें पर प्रभावित हो रही है। यहां के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होगी।

पहाड़ी इलाकों में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर स्थानों में पारा शून्य से नीचे जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी है। IMD के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का से मध्यम हिमपात होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों में बारिश और हिमपात हो सकती है।

Similar Posts