< Back
Lead Story
दिल्ली में बारिश के बाद अब घने कोहरे का अलर्ट, जानिए IMD की ताजा रिपोर्ट
Lead Story

आज का मौसम: दिल्ली में बारिश के बाद अब घने कोहरे का अलर्ट, जानिए IMD की ताजा रिपोर्ट

Jagdeesh Kumar
|
14 Jan 2025 8:03 AM IST

Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज फिर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां शीतलहर और ठिठुरन से भी लोग परेशान है। मंगलवार सुबह दृश्यता कम होने के कारण उड़ाने और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ 15 या 16 जनवरी से सक्रिय होगा, जिस कारण से उत्तर भारत और मध्य भारत में बारिश होगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पाला पड़ने के भी संकेत हैं। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज मंगलवार की सुबह कोहरा और धुंआ छाया है, जिस कारण से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी स्थिति अभी और गंभीर हो सकती है। 15 और 16 जनवरी से बारिश की चेतावनी है जिस कारण से दिल्ली NCR में ठिठुरन बढ़ेगी। आज मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी में फिर बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को यहां मौसम साफ रहेगा। अगले दो दिन राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। बिहार के न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं आयेगा।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा। यहां किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां शीतलहर के साथ-साथ कोहरा भी परेशान करेगा। 15 जनवरी के बाद यहां के कई क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में ठंड ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब और हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां की स्थिति कोहरे को लेकर गंभीर है। 15 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। वहीं, हरियाणा के मौसम का भी यही हाल है।

Similar Posts