< Back
Lead Story
बारिश के बाद अब कोहरे का अलर्ट, जानिए प्रयागराज यूपी सहित देश भर के मौसम का हाल
Lead Story

आज का मौसम: बारिश के बाद अब कोहरे का अलर्ट, जानिए प्रयागराज यूपी सहित देश भर के मौसम का हाल

Jagdeesh Kumar
|
13 Jan 2025 9:47 AM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज यानी सोमवार से शाही स्नान शुरू हो गया है। यहां गाने कोहरे और ठंड के बीच लोग गंगा में स्नान करते दिख रहे हैं।

Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रूह काप देने वाली ठंड फिर पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज यानी सोमवार से शाही स्नान शुरू हो गया है। यहां गाने कोहरे और ठंड के बीच लोग गंगा में स्नान करते दिख रहे हैं। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सोमवार की सुबह रात के समान लग रही है। यहां कोहरा ने सफेद चादर तान दी है, जिस कारण सामने का भी कुछ देख पाना मुश्किल हो गया है। इसको पहले शनिवार रात और रविवार दिन में हल्की बूंदाबांदी भी दिल्ली एनसीआर में हुई थी। अब सोमवार को मौसम खुलने की संभावना है। दिल्ली NCR में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।

यूपी और बिहार का मौसम

मौसम विभाग IMD ने आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण ठंड और घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। बिहार के भी कई जिलों में कोहरा छाया रहा। गया, जमुई, बिहार, कटिहार समेत कई जिलों के लिए IMD ने भयंकर कोहरे की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा। जम्मू कश्मीर में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया। तापमान गिरने के साथ ही श्रीनगर घाटी में शीतलहर जारी है। IMD के अनुसार श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तराखंड और हिमाचल में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा।

Similar Posts