< Back
Lead Story
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी गांव में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
Lead Story

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी गांव में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

स्वदेश डेस्क
|
18 Aug 2023 2:16 PM IST

इंफाल। मणिपुर में जारी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आज एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई है। जिसमें कुकी समुदाय के एक गांव में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई।

कुकी समुदाय के संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के प्रवक्ता ने बताया कि मैतेई समुदाय के लोगों ने थोवई कुकी गांव में गोलीबारी की। जिसमें 26 साल का जामखोगिन, 35 साल का थांगखोकाई और 24 साल का हॉलेंसन की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों युवक विलेज वालंटियर्स थे। रात के समय ये गांव बाहर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान इन्हें निशाना बनाया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

बता दें की इससे पहले अगस्त माह की शुरुआत में चूराचांदपुर हो या फिर विष्णुपुर आदि कई इलाकों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थी। राज्य में रुक-रुक कर हो रही हिंसा से हालात नहीं सुधर रहे है।

Similar Posts