< Back
Lead Story
अहमदनगर : सिविल अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीज जिंदा जले
Lead Story

अहमदनगर : सिविल अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीज जिंदा जले

स्वदेश डेस्क
|
6 Nov 2021 2:03 PM IST

अहमदनगर। शहर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग बुरी तरह झुलस गए है।अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है, जो लगातार आग बुझाने का काम कर रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आग आज सुबह 11:30 बजे के करीब लगी। आग लगने के दौरान आईसीयू में करीब 20 लोग मौजूद थे। जिनमें से कई वेंटिलेटर पर भर्ती थे। आग भडकती देख अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय और अन्य स्टाफ कर्मियों ने मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है।दमकल गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू करने की कोशिश की गई, जोकि नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियों ने घटना स्थल पहुंचकर आग बुझाने और बचाव कार्य शुरू किया।

Similar Posts