< Back
Lead Story
भारतीय शेयर बाजार में फिर दिखी गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स लगभग एक फीसदी तक गिरे
Lead Story

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में फिर दिखी गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स लगभग एक फीसदी तक गिरे

Jagdeesh Kumar
|
6 Sept 2024 11:33 AM IST

यानी शुक्रवार को एक बार फिर से भारतीय बाजार में मंदी देखी जा रही है। निफ्टी हो या सेंसेक्स दोनों का बाजार आज गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स में करीब 750 अंकों की तो निफ्टी में 200 से भी जायगा अंकों की गिरावट सुबह 11 बजे तक देखी गई।

गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार

वैश्विक बाजार में भारतीय कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गई जिस कारण से अब शुक्रवार को उसका असर भारतीय बाजार में भी दिखा। शुक्रवार को सेंसेक्स (BSE Sensex) 30.08 अंक गिरकर 82,171 पर खुला है। जबकि निफ्टी (NSE Nifty) 51.40 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 25,093 ओपन हुआ। खुलने के बाद लगातार शेयर मार्केट का भाव नीचे गिरता जा रहा है।

बीते कुछ दिनों से लगातार दिख रही गिरावट

बता दें इस हफ्ते शेयर मार्केट कई दिनों तक रेड सिग्नल में ही रहा। बुधवार गुरुवार और अब शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में गिरावट दिख रही है। बुधवार को सेंसेक्स (BSE Sensex) 567.26 अंक या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 81,988.18 पर खुला, जबकि निफ्टी (NSE Nifty) 185.40 अंक या 0.73 फीसदी फिसलकर 25,094.40 पर ओपन हुआ था। गुरुवार 5 सितंबर को सेंसेक्स 151 अंक की गिरावट के साथ 82,201 पर और निफ्टी 53 अंक की गिरावट के साथ 25,145 पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पर Canara Bank Share, SBI बैंक, इंडियन ऑयल के शेयर में गिरावट दिखी जबकि जोमैटो, एसबीआई कार्ड और टाटा जैसे शेयर में तेजी दिखी। वहीं सेंसेक्स में इंडिगो पेंट्स, आईडिया, रिलायंस जैसे शेयर में गिरावट दिखी।

Similar Posts