
Festive Season Special Trains
Special Trains: रेलवे की बड़ी सौगात, त्योहार के सीजन में चलेंगी 4 हजार से ज्यादा ट्रेने
|Festive Season Special Trains : नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। छठ, दुर्गा पूजा और दिवाली में दूर दराज रहने वालो के लिए कंफर्म टिकिट की मारामारी होती है, लेकिन अब रेलवे ने इसका इंतजाम कर दिया है। दरअसल, रेलवे त्योहारों में चार हजार से भी ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। इससे कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकेगी। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को दी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा, "इस त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं।"