< Back
Lead Story
पिता की कोख में पला बेटा, दिया सफलता पूर्वक जन्म, अब मां की जगह खुद करा रहे स्तनपान
Lead Story

पिता की कोख में पला बेटा, दिया सफलता पूर्वक जन्म, अब मां की जगह खुद करा रहे स्तनपान

स्वदेश डेस्क
|
3 Feb 2023 2:22 PM IST

अब उनका बेटा जीनियस एक साल का है

वेबडेस्क। किसी भी बच्चे की जिंदगी माँ का स्थान बेहद अहम होता है। उसे दुनिया में आने के लिए माँ की कोख की जरुरत पड़ती है। एक माँ ही होती है जो बच्चे को जन्म दे सकती है, उसे स्तनपान करा कर उसका पेट भर सकती है। लेकिन आज हम आपको एक माँ की नहीं बल्कि ऐसे पिता की कहानी बताएंगे जिसने अपने बेटे को अपनी कोख में ही नहीं पाला बल्कि जन्म के बाद उसे स्तनपान करा रहा है। शायद ये बात पढ़कर आपको हैरानी हो लेकन ये सच है। आइए बात करते है उस शख्स की जिसने यह कारनामा कर दिखाया।

इस शख्स का नाम टैनियस पोसे है, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में रहता है। उन्होंने अपने शरीर में कुछ बदलाव के बाद अपने बेटे को सफलता पूर्वक जन्म दिया। इसीलिए उन्हें लोग सी हॉर्स डेड के नाम से भी पुकारते है। ये एक ऐसा समुद्री प्रजाति है, जिसमें पुरुष भी प्रेग्नेंट हो सकते है इसीलिए ये नाम यहीं से निकला है। टैनियस ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसे अब तक करोड़ो लोग देख चुके है।

https://youtu.be/FgFdwKIeVsQ

टैनियस ने एक सोशल मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह एक महिला के रूप जन्मे थे। उन्हें छह साल पहले अहसास हुआ की उन्हें पुरुष बनना चाहिए। वह गलत बॉडी में है। ऐसे में उन्होंने तुरंत पुरुष बनने का फैसला लिया। डॉक्टर्स ने उनकी ट्रांजिशनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी। इस प्रक्रिया को शुरू हुए 6 साल हो चुके थे। लेकिन साल 2021 में प्रक्रिया के अंतिम चरण से पहले उन्हें पता चला की वह प्रेग्नेंट हो गए है। इससे वो हैरान थे। लेकिन उन्होंने बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। साल 2022 में बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने अपना दूध पिलाकर पाला। अब उनका बेटा जीनियस एक साल का है।

Similar Posts