< Back
Lead Story
किसानों का आंदोलन जारी, आज बंद कर सकते है दिल्ली-जयपुर हाइवे
Lead Story

किसानों का आंदोलन जारी, आज बंद कर सकते है दिल्ली-जयपुर हाइवे

स्वदेश डेस्क
|
13 Dec 2020 12:55 PM IST

नईदिल्ली कृषि कानूनों का विरोध में जारी आंदोलन का आज 18 वां दिन है। किसान संगठन बिना किसी संसोधन कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े हुए है।अपने आंदोलन को तेज करते हुए किसान आज -दिल्ली जयपुर हाइवे को बंद कर सकते है। इसी बीच किसान नेताओं ने एलान किया है की यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह सोमवार से सिंघु बॉर्डर पर भूख हड़ताल करेंगे।

किसान नेता कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा की उन्हें कृषि कानून रद्द से कम कुछ नहीं है। उन्होंने कहा की हम किसी तरह के बदलाव नहीं चाहते। जब तक कानून रद्द नहीं होते वह शांन्तिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया की आंदोलन में शामिल होने के लिए राजस्थान से हजारों किसान आज दिल्ली पंहुचा रहे है।



Similar Posts