< Back
Lead Story
फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का खुलासा, गोरखपुर में ATS ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fake Stamp फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का खुलासा, गोरखपुर में ATS ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Lead Story

Fake Stamp: फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का खुलासा, गोरखपुर में ATS ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
1 Sept 2024 12:58 PM IST

उत्तरप्रदेश। गोरखपुर में छापेमारी के दौरान ATS ने फर्जी स्टांप (Fake stamp) बनाने वाले गिरोह के दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास ATS को करीब 7 लाख रुपए के फर्जी स्टांप बरामद हुए हैं। ATS को सूचना मिली थी कि, फर्झी स्टांप बनाने वाला गिरोह प्रदेश में एक्टिव है। ये फर्जी स्टांप कई जिलों में सप्लाई किए जा रहे हैं। इस फर्जी स्टांप गिरोह के लोग देश भर में फैले हुए हैं। इसके बाद ATS ने छापेमारी कर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। एक आरोपी की पहचान नवाब आरजू दूसरे की पहचान राजू कुमार यादव के रूप में हुई है। एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि, नवाब आरजू गोरखपुर में फर्जी स्टांप की सप्लाई करने वाला है। जैसे ही वह गोरखपुर (Gorakhpur) में फर्जी स्टांप सप्लाई किया एटीएस के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से फर्जी स्टांप के साथ - साथ फर्जी टिकट भी बरामद हुए हैं। एटीएस ने उसके सहयोगी राजू को भी गिरफ्तार किया है।

नवाब आरजू पर 25 हजार का था इनाम :

बता दें कि, नवाब आरजू पर गोरखपुर कैंट थाना पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। फर्जी स्टांप के मामले में वो जेल की सजा भी काट चुका है। नवाब आरजू समेत उसकी गैंग के लोग उत्तरप्रदेश के साथ - साथ बिहार और दिल्ली में भी फर्जी स्टांप और टिकट की सप्लाई में लगे हुए थे। इसकी गैंग के कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

एटीएस को आरोपियों के पास करीब 7 लाख रुपए के फर्जी स्टांप और लगभग 70 हजार रुपए के फर्जी टिकट बरामद हुए थे। दोनों आरोपियों के पास तीन फोन और एक क्रेटा गाड़ी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब एटीएस पूछताछ के बाद फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह के अन्य लोगों की तलाश करेगा।

Similar Posts