< Back
Lead Story
UP ATS ने फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह के सरगना रविकेश को गिरफ्तार किया

UP ATS ने फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह के सरगना रविकेश को गिरफ्तार किया

Lead Story

4 लाख फेक बर्थ सर्टिफिकेट बनाए: UP ATS ने फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह के सरगना रविकेश को गिरफ्तार किया

Gurjeet Kaur
|
25 Aug 2024 5:10 PM IST

उत्तरप्रदेश। UP ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के सरगना रविकेश को गिरफ्तार कर लिया है। रविकेश ने कई राज्यों में ग्राहकों के 4 लाख फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे। आरोपी से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार गिरोह के सरगना रविकेश पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं।

साल 2022-23 में रविकेश ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का पोर्टल तैयार किया था। उसने अपने फेसबुक पेज से उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों का गैंग बनाया था। जानकारी के अनुसार इस गिरोह ने कई राज्यों में लोगों के 4 लाख फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए थे। आरोपियों ने 5000 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाए थे।

अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार :

लखनऊ से गिरफ्तार किया गया आरोपी रविकेश बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। इस मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार रविकेश ने गिरोह के अन्य लोगों के साथ मिलकर दो फर्जी पोर्टल बनवाए थे। दोनों ही पोर्टल सरकारी पोर्टल से मेल खाते थे। आरोपी के पोर्टल पर 4100 यूजर है,जिसमें 1500 एक्टिव हैं।

रविकेश पर 25 हजार का इनाम :

आरोपी रविकेश पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। रायबरेली से इस मामले का खुलासा हुआ था। इसके बाद यूपी एटीएस ने कार्रवाई करते हुए कई जगह छापेमारी की थी। 13 लोग इस मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अब भी कई आरोपी फरार हैं। फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले इस गिरोह के कई सदस्य जल्द ही गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

सरकारी कर्मचारी भी इस मामले में शामिल :

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि, कहीं फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का उपयोग ऐसे लोग तो नहीं कर रहे जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हों। बताया जा रहा है कि, इस मामले में कुछ लोक सेवा संचालक भी शामिल थे। कितने सरकारी कर्मचारी इस मामले में शामिल थे इसे लेकर एटीएस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

Similar Posts