< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने बांटे मंत्रियों को विभाग, शिंदे को मिली ये जिम्मेदारी
Lead Story

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने बांटे मंत्रियों को विभाग, शिंदे को मिली ये जिम्मेदारी

Deepika Pal
|
21 Dec 2024 10:53 PM IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है, वहीं पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे को कुछ विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में सरकार के बनने के बाद अब प्रक्रिया आगे बढ़ रही हैं। जहां पर आज महाराष्ट्र की नई फडणवीस सरकार ने विभागों को लेकर बंटवारा कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है, वहीं पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे को कुछ विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।

जानिए शिंदे को कौन सा मिला विभाग

आपको बताते चलें कि, आज मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर शिवसेना नेता और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे को विभागों की जानकारी दी गई है।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण जैसे तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इन मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

आपको बताते चलें कि, इन बड़े मंत्रियों के अलावा चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा विभाग मिला है. साथ ही बावनकुले को राजस्व, राधाकृष्ण विखे पाटिल को जल संसाधन और हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई ।

महायुति को मिली थी जीत

आपको बताते चलें कि, महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 236 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस, शिवसेना का उद्धव गुट और राकांपा के शरद पवार गुट के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को केवल 49 सीटें ही मिल सकीं।î

Similar Posts