< Back
देश
भारत के Chandrayaan पर टीकी दुनिया की निगाहें, लैंडिंग से पहले भेजी तस्वीरें
देश

भारत के Chandrayaan पर टीकी दुनिया की निगाहें, लैंडिंग से पहले भेजी तस्वीरें

Prashant Parihar
|
21 Aug 2023 12:15 PM IST

नईदिल्ली। रूस के चंद्र मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब भारत के चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की निगाहें टिक गई हैं। दो दिन बाद भारतीय मिशन चाँद की सतह पर लैंड करेगा। ये विश्व का पहला मिशन होगा, जो चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करेगा। वर्तमान में चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से अब महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है।


चंद्रयान ने सोमवार को चांद की नई तस्वीरें भेजी है। इसे लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा से कैप्चर किया गया है। यह कैमरा बोल्डर या गहरी खाइयों के बिना सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करता है।इसरो ने ये तस्वीरें जारी की। साथ ही कहा की अब 23 अगस्त को चंद्रयान के चांद की सतह पर उतरने का इंतजार है।

भारत चौथा देश होगा -

बता दें इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान को लांच किया था। अब वैज्ञानिक सफल लैंडिंग का प्रयास कर रहे है। यदि भारत इसमें सफल हो जाता है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इ



Similar Posts