< Back
Lead Story
पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा हुए टीएमसी में शामिल, बड़ी जीत का किया दावा
Lead Story

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा हुए टीएमसी में शामिल, बड़ी जीत का किया दावा

स्वदेश डेस्क
|
13 March 2021 12:45 PM IST

कोलकाता। प. बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यहां नेताओं द्वारा दलबदल का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल हो गए।यशवंत सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके है।

यशवंत सिन्हा ने भाजपा में शामिल होते ही दावा किया की तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बड़े बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा की अटल जी के समय में भाजपा सर्वसम्मति से काम करने की नीति अपनाती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीत हासिल करने की नीति अपना रही है। अकाली, बीजद ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। आज भाजपा के साथ कौन है?' इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव(8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है।

Similar Posts