< Back
Lead Story
भारत की चेतावनी का असर, यूरोपियन यूनियन के 8 देशों ने कोविशील्ड को दी मान्यता
Lead Story

भारत की चेतावनी का असर, यूरोपियन यूनियन के 8 देशों ने कोविशील्ड को दी मान्यता

स्वदेश डेस्क
|
1 July 2021 1:36 PM IST

नईदिल्ली। भारत के दबाव के बाद यूरोपीय संघ के नौ देशों ने भारत मे निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन और एस्टोनिया ने कोवैक्सीन सहित सभी भारतीय टीकों को मान्यता देने का ऐलान किया है।इन यूरोपीय देशों ने यह कदम भारत द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद उठाया है।

भारत ने कल यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से को चेतावनी देते हुए साफ कहा था की अगर रोपीय संघ (ईयू) के देशों ने दोनों वैक्सीनों को अप्रूवल नहीं दिया तो हम भी इन देशों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को नहीं मानेंगे और क्वारंटाइन नियम जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों वैक्सीनों को मंजूरी देने वाले देशों में जर्मनी, स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड, स्पेन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।


Similar Posts