< Back
Lead Story
पर्यावरण दिवस : नई पीढ़ियों के लिए बेहतर ग्रह छोड़ें - PM मोदी
Lead Story

पर्यावरण दिवस : नई पीढ़ियों के लिए बेहतर ग्रह छोड़ें - PM मोदी

Swadesh Digital
|
5 Jun 2020 10:00 AM IST

दिल्ली। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज 2020 की थीम 'जैव-विविधता' है। इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें।

पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। आइए हम सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों को सुनिश्चित करने के लिए जो भी संभव हो वो करें। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी बेहतर ग्रह छोड़ सकते हैं।

-पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि- हमें इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी समृद्ध जैव विविधता पर गर्व है। जैसा कि इस वर्ष का विषय जैव विविधता है मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं।

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- World Environment Day2020 पर हम प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण और वंदना की हमारी परंपराओं का पालन करते हैं। अब प्रकृति का समय है। एक स्वच्छ, हरियाली के वातावरण के लिए प्रतिबद्ध प्रयास करें।

Similar Posts