< Back
Lead Story
इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, पत्नी निकिता सिंघानिया हुई ट्रोल
Lead Story

Atul shubhas death: इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, पत्नी निकिता सिंघानिया हुई ट्रोल

Deepika Pal
|
11 Dec 2024 2:08 PM IST

सोमवार को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत ने सोशल मीडिया को हिला के रख दिया। जिसके साथ मामले पर बवाल मचा हुआ है।

atul subhash Death: सोशल मीडिया पर कोई ना कोई खबर ट्रेंड होती रहती है बीते दिन सोमवार को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत ने सोशल मीडिया को हिला के रख दिया। जिसके साथ ही एक्स पर #NikitaSinghania, #JusticeForAtulSubhash, #Divorce और Dowry जैसे शब्द ट्रेंड करने लगे। इंजीनियर की मौत को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।

घर पर फांसी के फंदे से लटककर दी जान

आपको मामले की जानकारी देते चलें तो, बेंगलुरु निवासी 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सुभाष अपनी पत्नी की प्रताड़ना से काफी तक आ गए थे। जहां सोशल मीडिया के जरिए एक घंटे 21 मिनट और 46 सेकंड का वीडियो जारी करने के बाद आत्महत्या का उठाया। मौत से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां किया था जिसके बाद यूजर्स मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया को ट्रोल कर रहे हैं।

पत्नी से चल रहा था अलगाव

आपको बताते चलें कि, मृतक अतुल सुभाष का पत्नी निकिता से अलगाव चल रहा था वहीं पर सुभाष के खिलाफ कुल 9 केस दर्ज करवाए थे. आरोप है कि सेटलमेंट के नाम पर निकिता उनसे 3 करोड़ रुपयों की डिमांड कर रही थीं, 2019 में दोनों की शादी हुई थी। मृतक और निकिता की शादी 2019 में हुईं थी। वह एसेंचर कंपनी में काम करती हैं। बता दें कि, मृतक सुभाष कंपनी में इंजीनियर होने के साथ ही मैनेजर भी थे।

Similar Posts