< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में कमांडोज को मिली बड़ी सफलता, 13 नक्सली ढेर
Lead Story

महाराष्ट्र में कमांडोज को मिली बड़ी सफलता, 13 नक्सली ढेर

स्वदेश डेस्क
|
21 May 2021 12:17 PM IST

मुंबई। गढ़चिरोली जिले के पैडी जंगल में आज शक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए। गढ़चिरोली के डीआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ में 13नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है, उन्होंने मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई। उन्होंने बताया की घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार एटापल्ली तहसील स्थित पैडी के जंगल में नक्लवादी तेंदुपत्ता के सिलसिले में गुरुवार रात बैठक कर रहे थे। इसकी गोपनीय जानकारी सी-60 के जवानों को मिल गई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात में पैडी जंगल में नक्लवादियों को पकड़ने के प्रयास शुरु किये। लेकिन पुलिस दल के आने की भनक मिलते ही नक्सलवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अबतक 13 नक्सलवादियों के मारे जाने की पुष्टि डीआईजी संदीप पाटिल ने की है। घटनास्थल से छह शवों को बरामद कर लिया गया है और अन्य शवों की तलाश की जा रही है।

Similar Posts