< Back
Lead Story
Doda Encounter : डोडा में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगल में छिपे आतंकी

Doda Encounter

Lead Story

Doda Encounter : डोडा में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगल में छिपे आतंकी

Gurjeet Kaur
|
18 July 2024 8:35 AM IST

Doda Encounter : इस मुठभेड़ में सेना के कुछ जवान घायल भी हुए हैं। पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Doda Encounter : जम्मू कश्मीर। डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल को यहां जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस मुठभेड़ में सेना के कुछ जवान घायल भी हुए हैं। पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले दिनों डोडा में ही आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर हमला किया था। पुलिस और सेना के जवान विशेष अभियान के तहत सर्च पर निकले थे इसी दौरान आतंकियों ने गोलाबारी कर दी थी। इस हमले में एक अधिकारी समेत सेना के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया था। चार जवानों की शहादत के बाद सेना ने बयान जारी करते हुए कहा था कि, 'जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी।'

जानकारी के अनुसार कास्तीगढ़ इलाके में दो घंटे तक फायरिंग हुई थी। इसके बाद अचानक फायरिंग रुक गई। इस इलाके में कश्मीर टाइगर्स नाम का आतंकी संगठन काफी एक्टिव है। पिछले दिन हुए हमले में भी इसी आतंकी संगठन की भूमिका थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन पर आरोप है कि, इन्होंने आतंकियों की मदद की थी।

तीन आतंकी जंगल में छिपे :

कास्तीगढ़ इलाके में तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सेना के जवान उन्हें न्यूट्रलाइज करने का प्रयास कर रहे हैं। फ़िलहाल सेना के जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है।

Similar Posts