< Back
Lead Story
मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री निशंक, देबोश्री, गंगवार सहित 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
Lead Story

मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री निशंक, देबोश्री, गंगवार सहित 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

स्वदेश डेस्क
|
7 July 2021 1:21 PM IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिपरिषद विस्तार से ठीक पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की बात कही है।

निशंक हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के कुछ दिन बाद से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर तकरीबन 15 दिन तक आईसीयू में भी रहना पड़ा था। स्वास्थ्य कारणों के चलते उनके इस्तीफे की बात कही जा रही है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि भाजपा नेतृत्व उन्हें वापस उत्तराखंड की राजनीति में भेजने पर विचार कर रहा है। उत्तराखंड में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

वहीं, मोदी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्र बताते हैं कि निशंक, गंगवार और देबाश्री चौधरी समेत कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अबतक केंद्र सरकार के 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  • डॉ हर्षवर्धन
  • देबाश्री चौधरी
  • सदानंद गौड़ा
  • रमेश पोखरियाल निशंक
  • संतोष गंगवार
  • बाबुल सुप्रियो
  • संजय धोत्रे
  • रावसाहेब पाटिल दनवे
  • अश्विनी चौबे
  • थावरचंद गहलोत
  • प्रताप सारंगी

Similar Posts