< Back
Lead Story
झारखंड के डीजीपी पद पर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी

झारखंड के डीजीपी पद पर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी

Lead Story

Jharkhand DGP: झारखंड के डीजीपी पद पर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी

Gurjeet Kaur
|
21 Oct 2024 2:33 PM IST

Jharkhand DGP : झारखंड। भारतीय चुनाव आयोग ने आज (21 अक्टूबर) झारखंड के डीजीपी पद पर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अजय कुमार सिंह इस कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। अजय कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के हैं। आईपीएस अजय कुमार को उन तीन अधिकारियों में से चुना गया है जिनके नाम की सिफारिश झारखंड के डीजीपी के रूप में राज्य सरकार द्वारा की गई थी।

जानकारी के अनुसार, आईपीएस अनुराग गुप्ता को 19 अक्टूबर को झारखंड डीजीपी के पद से तत्काल हटाने के आदेश ईसीआई द्वारा दिए गए थे। अनुराग गुप्ता की हिस्ट्री चुनावी कदाचार से संबंधित रही है। इसी के कारण चुनाव आयोग ने उन्हें डीजीपी के पद से हटाए जाने के लिए राज्य सरकार को आदेश दिए थे।

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी थे। इसके अलावा अजय कुमार सिंह सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेलवे में भी सेवाएं दे चुके हैं। अजय कुमार की तैनाती हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों में एसपी के रूप में भी हुई है।

बता दें कि, झारखंड में 81 सीट पर दो चरणों में मतदान है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है। झारखंड विधानसभा मतदान के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू है। मोडल कोड ऑफ़ कंडक्ट समेत राज्य में फ्री एंड फेयर इलेक्शन के चलते अनुराग गुप्ता को डीजीपी पद से हटाने के लिए आदेश दिए गए थे।

Similar Posts