< Back
Lead Story
अचानक बिगड़ जाए डाइजेशन तो घबराएं नहीं, तुरंत खाएं ये 5 चीजें
Lead Story

Digestion Foods: अचानक बिगड़ जाए डाइजेशन तो घबराएं नहीं, तुरंत खाएं ये 5 चीजें

Deepika Pal
|
19 Dec 2024 1:46 AM IST

खराब डाइजेशन के चलते पेट में दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, दस्त और कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं के लिए आपको डाइट में बदलाव करना जरूरी है।

Digestion Foods: सर्दियों की सीजन में अकसर खानपान सही नहीं होने की वजह से पेट का हाजमा बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से कई बीमारियां हो जाती है।खराब डाइजेशन के चलते पेट में दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, दस्त और कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं के लिए आपको डाइट में बदलाव करना जरूरी है चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ये चीजें है पेट के लिए रामबाण

अगर आपका पेट बिगड़ जाता है तो आप कई चीजों में से एक इन चीजों का सेवन कर सकते हैं...

फल और सब्जियां

बिगड़े हुए डाइजेशन को सही करने के लिए आप फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।फाइबर फल और सब्जियों में पाया जाता है. यह न केवल अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है बल्कि शरीर में पानी के साथ मिलकर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद भी करता है। इसके लिए आप सेब और संतरा या भिंडी का सेवन कर सकते हैं।

प्रोबायोटिक फूड्स

बिगड़े हुए डाइजेशन को सही करने के लिए आप अपने डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल कर सकते हैं।यह हमारी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया (गट फ्लोरा) को बढ़ाते हैं। वहीं पर दही, लस्सी, छाछ, घर का बना अचार और उत्तर भारत की खास कांची जैसे फूड्स का सेवन करें।

अदरक

अगर आपका पाचन खराब हो जाए तो आप अदरक का सेवन करें। यह सूजन को कम करता है और पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है. अदरक खाने से पेट से छोटी आंत तक भोजन तेजी से पहुंचता है, जिससे कब्ज नहीं होता।

त्रिफला

पेट के डाइजेशन को सही करने के आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद है। त्रिफला, यह तीन फलों से बनता है: आंवला, हरड़ और बहेड़ा. त्रिफला पाचन तंत्र की सफाई में मदद करता है. यह एसिडिटी, भूख बढ़ाने, सूजन कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता हैं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे राजगीरा, क्विनोवा और ओट्स न केवल फाइबर बल्कि कार्बोहाइड्रेट भी प्रदान करते हैं. ये पाचन तंत्र में भोजन को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।


Similar Posts