< Back
Lead Story
नवरात्रि में मां दुर्गा से जुड़े सपने देते है नए संकेत, जानिए इसके पीछे का मतलब
Lead Story

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा से जुड़े सपने देते है नए संकेत, जानिए इसके पीछे का मतलब

Deepika Pal
|
31 March 2025 6:49 PM IST

अगर नवरात्रि के इन नौ दिनों में आपको माता से जुड़े कुछ सपने दिख जाएं तो इनका अलग मतलब होता है।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है इसके साथ ही आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना नवरात्रि के नौ दिनों में की जाती हैं। माता दुर्गा की आराधना सच्चे मन से करने से माता का आशीर्वाद मिलता है वहीं पर सभी कार्य भक्तों के सफल होते है।

धार्मिक मान्यता है कि पूरे नौ दिन तक माता रानी धरती पर पधारती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। अगर इन नौ दिनों में आपको माता से जुड़े कुछ सपने दिख जाएं तो इनका अलग मतलब होता है।

नवरात्रि में मां से जुड़े कौन से सपने क्या देते हैं संकेत

आपको बताते चलें कि, नवरात्रि में माता दुर्गा से जुड़े कई सपने आपको दिखाई देते हैं तो स्वप्न शास्त्र में इनके बारे में बताया गया है जो इस प्रकार हैं...

सपने में शेर पर सवार देवी

चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर आपको माता दुर्गा का वाहन शेर नजर आ जाए तो इस बारे में स्वप्न शास्त्र में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो ऐसा सपना रुके काम के पूरा होने का संकेत देता हैं वहीं पर कहा जाता हैं कि, ऐसा सपना संकेत देता है कि आपको दुश्मनों पर जल्द ही विजय प्राप्त होने वाली है।

सपने में दुर्गा देवी के दर्शन

चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर आपको सपने में माता दुर्गा के स्वयंभू दर्शन हो जाएं तो इसके पीछे स्वप्न शास्त्र में बताया गया है। नवरात्रि के दौरान सपने में अगर मां दुर्गा दर्शन दे जाएं तो समझ लें कि आपका पूरा जीवन सफल हो गया है. सपने में दुर्गा माता को देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता हैं कि, सपने संकेत देता है कि आपके जीवन से सभी कष्ट खत्म होने वाला है और खुशियां आने वाली हैं।

सपने में माता रानी का मंदिर

चैत्र नवरात्रि के दौरान आपको सपने में अगर आपको माता रानी का मंदिर नजर आ जाए तो इस सपने को शुभ संकेत की तौर पर मानते हैं। कुबेर देव की आप पर विशेष कृपा होती है। चैत्र नवरात्रि के दौरान सपने में माता रानी का मंदिर देखना संकेत देता है कि आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

सपने में शेर देखना

चैत्र नवरात्रि के दौरान आपको अगर सपने में शेर नजर आ जाए तो स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में शुभ लिखा है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो नवरात्रि में सपने में शेर का दिखना जीवन में सौभाग्य और हर समस्याओं से छुटकारा मिलने का संकेत देता है।

Similar Posts