< Back
Lead Story
डॉ हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल मुखी ने दिलाई शपथ
Lead Story

डॉ हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल मुखी ने दिलाई शपथ

स्वदेश डेस्क
|
10 May 2021 1:22 PM IST

शपथ ग्रहण में शामिल हुए जेपी नड्डा

गुवाहाटी। असम चुनाव में जीत मिलने के नौ दिन बाद आज सोमवार को नई सरकार का गठन हो गया। डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने असम की कमान संभाल ली। उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वे असम के 15वें मुख्यमंत्री बने। शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने डोल गोबिंदा मंदिर और कामाख्या मंदिर का दौरा किया।

इससे पहले रविवार को उन्हें भाजपा विधायक दल और गठबंधन का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ कुल 13 विधायकों ने भी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भाजपा के 10, अगप के 02 और यूपीपीएल के 01 विधायक शामिल हैं। 13 मंत्रियों में से 07 मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सरकार में भी मंत्री थे। शेष नये मंत्री हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक-

  • 01. रंजीत दास
  • 02. अतुल बोरा (एजीपी)
  • 03. यू जी ब्रह्मा (यूपीपीएल)
  • 04. परिमल सुकला बैद्य
  • 05. चंद्र मोहन पटोवारी
  • 06. केशब महंत (एजीपी)
  • 07. डॉ. रोनुज पेगू
  • 08. संजय किशन
  • 09. जोगेन मोहन
  • 10. अजंता नियोग
  • 11. अशोक सिंघल
  • 12. पीयूष हजारिका
  • 13. विमल बोरा
Similar Posts