< Back
Lead Story
आज जरूर करें इनमें से कोई एक काम, आपके घर होगा मां लक्ष्मी का वास
Lead Story

माघ पूर्णिमा 2025: आज जरूर करें इनमें से कोई एक काम, आपके घर होगा मां लक्ष्मी का वास

Jagdeesh Kumar
|
12 Feb 2025 8:30 AM IST

Magh Purnima 2025: आज माघ पूर्णिमा का पवित्र दिन है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Magh Purnima २०२५: आज १२ फरवरी बुधवार को माघ पूर्णिमा का पवित्र दिन है। सनातन धर्म में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है और पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर इस दिन का पुण्य लाभ ले रहा है। पवित्र नदियों में स्नान के साथ हमें दान और जप जैसे भी पुण्य कार्य भी करने चाहिए। आइए जानते हैं माघ पूर्णिया के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...

माघ पूर्णिमा के उपाय

  • माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में या फिर गंगा जल से पवित्र स्नान करना चाहिए। उसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और पवित्र खीर अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख समृध्दि का वास होता है।
  • माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्नान - दान और पूजा पाठ के बाद श्रीसूक्त का पाठ भी जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि श्रीसूक्‍त का पाठ करने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों का घर धन-वैभव से भर देती हैं।
  • माघ पूर्णिमा के दिन काले तिल और जल से अपने पितरों का तर्पण किया जाता है। इस दिन ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को दान - दक्षिणा भी दिया जाता है। ऐसा करने से पितर ख़ुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
  • माघ पूर्णिमा की रात निशिता काल में उठकर मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें कौडि़यां अर्पित करें। फिर वही कौडियां वापस लाल कपड़े में बाँधकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से धन की कमी नही होती हैं।
  • माघ पूर्णिमा के दिन दीपदान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से देवी - देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

माघ पूर्णमा का महत्व

इस दिन का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है, कहा जाता है कि माघी पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान स्वंय ही गंगाजल में निवास करते हैं। अगर गंगा में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे भगवान विष्‍णु के साथ मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्न होती हैं।

Similar Posts