< Back
Lead Story
घर के अंदर भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, रुक जाएगी सारी बरकत, छा जाएगी कंगाली
Lead Story

वास्तु टिप्स: घर के अंदर भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, रुक जाएगी सारी बरकत, छा जाएगी कंगाली

Jagdeesh Kumar
|
27 Jan 2025 9:24 AM IST

मनीप्लांट, तुलसी, गेंदा और चंपा के पौधे लगाना भी शुभ माना गया है। इन्हें लगाने से घर में सकारात्मकता का विकास होता है।

वस्तु शास्त्र की माने तो घर को हमेशा वास्तु के हिसाब से ही बनाना चाहिए, यहां तक की उसकी सजावट भी वस्तु के हिसाब से करनी चाहिए। वैसे तो घर में पेड़ लगाना शुभ होता है, इससे घर की बरकत में वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें लगाने से घर में मनहुशियत छा जाती है। घर में कंगाली छाने लगती है। आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं...

सुखा हुआ पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई पौधा सूख जाता है या फिर मुरझा जाता है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए इन्हें घर में नहीं लगाने चाहिए। कहा जाता है कि घर से तुरंत की सूखे पौधे को हटा देना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

मेंहदी का पौधा

घर के भीतर कभी भी मेहंदी का पौधा नहीं लगना चाहिए मेहंदी को भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है की मेहंदी में बुरी आत्माओं का वास होता है।

बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा घर में लगाने से घर के परिवार के सदस्यों की प्रगति में बाधा आती है। इससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ती है। भले ही ये पौधा देखने में सुंदर लगता हो लेकिन आपके लिए नुकसानदायक है। ऐसे में कोशिश करें इसे घर में न लगाएं।

कैक्टस

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इससे निकलने वाली दुर्गंध पूरे घर के या परिवार के लोगों के तनाव चिंता का कारण बनती है।

इन पौधों को लगाना होता है शुभ

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे नौकरी और तरक्की की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही यह घर को सुन्दर बनाता है। मनीप्लांट के अलावा तुलसी, गेंदा और चंपा के पौधे लगाना भी शुभ माना गया है। इन्हें लगाने से घर में सकारात्मकता का विकास होता है।

Similar Posts