< Back
Lead Story
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबियत बिगड़ी, LNJP अस्पताल के इमरजेंसी ICU में हुई भर्ती
Lead Story

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबियत बिगड़ी, LNJP अस्पताल के इमरजेंसी ICU में हुई भर्ती

Jagdeesh Kumar
|
25 Jun 2024 10:46 AM IST

दिल्ली में केजरीवाल सरकारी की जल मंत्री आतिशी की तबियत अचानक बिगड़ गई, उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली में केजरीवाल सरकारी की जल मंत्री आतिशी की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक आतिशी का बल्ड शुगर लेवल अत्यंत नीचे गिर गया है इसके अलावा उनका वजन भी कम हुआ है। बता दें दिल्ली इन दिनों जल संकटों से जुझ रही है, इसी के चलते आतिशी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

दिल्ली की मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य पर LNJP अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आतिशी को अस्पताल लाया गया, तो उनका ब्लड शुगर कम था। उनका सोडियम लेवल भी कम था। हमने उन्हें अभी IV फ्लूइड पर रखा गया है। उन्हें इमरजेंसी ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका ध्यान रख रही है। अभी सारे महत्वपूर्ण पैरामीटर ठीक हैं। कुछ ब्लड टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने दी जानकारी

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आतिशी के स्वास्थ्य की जानकारी दी और कहा, "उनका(अतिशी) रात से ही ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने देर रात उनका ब्लड सैंपल लिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल मात्र 36 निकला जो कि कम है। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे जिस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए किसी को जिम्मेदार न मानते हुए कहा कि जो है सामने है।

Similar Posts