< Back
Lead Story
दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 2000 करोड़ रुपए का माल जब्त

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़

Lead Story

Delhi Drug Gang: दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 2000 करोड़ रुपए का माल जब्त

Gurjeet Kaur
|
2 Oct 2024 2:35 PM IST

Delhi Drug Gang : ड्रग तस्करी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त किये गए ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय कीमत दो हजार करोड़ रुपए है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 560 किलोग्राम से ज़्यादा कोकीन जब्त की है। कोकीन (Cocaine) के साथ 4 लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में जब्त की गई कोकीन की कीमत 2000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का कहना है कि, नार्को-टेरर एंगल की भी जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि, इतना सारा ड्रग्स भारत में कहां से आया। इसे किसने मंगाया था। इसकी सप्लाई चैन में और कौन - कौन शामिल है। इस गिरोह का सरगना कौन है ? क्या इस ड्रग्स को इंटरनेशनल मार्केट में खपाने का प्लान था। सभी सवालों के जवाब ढूंढने के लिए फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

एडिशनल सीपी, स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि, "आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी तुषार गोयल के रूप में हुई है। उसके दो साथी हैं - हिमांशु और औरंगजेब। कुर्ला वेस्ट से रिसीवर भरत जैन को भी पकड़ा गया है। तुषार गोयल, हिमांशु और औरंगजेब के पास से करीब 15 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई। उन्हें तब पकड़ा गया जब वे रिसीवर को सप्लाई देने के लिए महिपालपुर एक्सटेंशन के गोदाम से बाहर आ रहे थे। गोदाम में बचा हुआ मारिजुआना और कोकीन बरामद हुआ। सबूत के लिंकेज मध्य पूर्वी देश की ओर इशारा करते हैं - एक प्रमुख हैंडलर को देखा जा सकता है। हाल के दिनों में यह सबसे बड़ी कोकीन की खेप है। कोकीन के 23 कार्टून बरामद हुए हैं।"

Similar Posts