< Back
Lead Story
17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, 41 ट्रेनें भी हुई लेट
Lead Story

आज का मौसम: 17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, 41 ट्रेनें भी हुई लेट

Jagdeesh Kumar
|
19 Jan 2025 7:56 AM IST

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में रविवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके पहले शनिवार को मात्र 7 राज्यों में ही कोहरा देखा गया था।

Weather Update: इन दिनों लोग सर्दी से ज्यादा घने कोहरे से परेशान हैं। कम दृश्यता के कारण कई हादसे भी हो रहे हैं। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में रविवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके पहले शनिवार को मात्र 7 राज्यों में ही कोहरा देखा गया था। दिल्ली से चलने वाली करीब 41 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इन सबके बावजूद दिन के मौसम में थोड़ी गर्माहट आई है, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। IMD ने आगामी दो और दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

राजस्थान में हो रहे हादसे

राजस्थान में मौसम कुछ अच्छा नहीं है। घने कोहरे के कारण बीते कुछ दिनों में 3 हादसे हो चुके हैं जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं। IMD ने 22 जनवरी तक राज्य में कोहरे के संकेत जताए हैं। राज्य का सबसे ठंडा शहर सिरोही है जहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस है।

राजधानी दिल्ली में दृश्यता कम

शीतलहर और तापमान में गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई है। घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं।

यूपी में दृश्यता कम

महाकुंभ नगर प्रयागराज में रविवार सुबह कोहरे का प्रकोप के बीच श्रद्धालु भक्ति में मग्न देखे। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक यहां घना कोहरा बना रह सकता है। UP के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है। इसी के चलते कानपुर 36 और आगरा से 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पहाड़ी इलाकों में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ रही है। हालांकि आज रविवार को यहां किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पहलगाम, कुपवाड़ा, श्रीनगर, कुकरनाग जैसे इलाकों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की बात करते थे यहां मौसम साफ रहेगा। 22 जनवरी को यहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Similar Posts