< Back
Lead Story
दिल्ली में कांस्टेबल ने शराबियों को रोका तो रोड पर 10 मीटर तक घसीटी बाइक

Delhi Hit and Run Case

Lead Story

Delhi Hit and Run Case: दिल्ली में कांस्टेबल ने शराबियों को रोका तो रोड पर 10 मीटर तक घसीटी बाइक

Gurjeet Kaur
|
30 Sept 2024 7:28 AM IST

Delhi Hit and Run Case : नई दिल्ली। नांगलोई में रविवार को पुलिस कांस्टेबल संदीप की दो बदमाशों ने कार चढ़ाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांस्टेबल संदीप का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है वहीं दोनों आरोपियों को ट्रेस करने के लिए पुलिस टीम बनाकर काम कर रही है।

इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी अब सामने आई है। दरअसल, दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। कांस्टेबल ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा - तेरी औकात क्या है। इसके बाद कांस्टेबल ने उन्हें थाने आने के लिए कहा। तो दोनों कार तेजी से भगाने लगे। इसके बाद कुछ किलोमीटर तक कांस्टेबल ने बाइक से दोनों आरोपियों का पीछा किया।

जब कांस्टेबल ने अपनी बाइक कार के सामने लाकर खड़ी कर दी तो नशे में धुत कार चालकों ने कांस्टेबल कर कार चढ़ा दी और 10 मीटर तक बाइक को घसीटा। इसके बाद कांस्टेबल की मौत हो गई। यह पूरी घटना देर रात 2 से 3 बजे हुई थी।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (मर्डर) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। वारदात को अंजाम देकर दाेनों आरोपी फरार हो गए। रविवार को यह घटना हुई थी लेकिन अब भी पुलिस आ‍रोपियों की तलाश में जुटी है।

Similar Posts