< Back
Lead Story
70 सीटों के लिए 981 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, जानिए कहां से कितने प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
Lead Story

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 70 सीटों के लिए 981 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, जानिए कहां से कितने प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

Jagdeesh Kumar
|
18 Jan 2025 11:13 AM IST

दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 1500 से भी अधिक नामांकन भरे गए हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि यह चुनाव आसान नहीं होने वाला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ दिन शेष बचे हैं। इसके नामांकन की आखिरी तिथि भी 17 जनवरी को खत्म हो गई है। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 1500 से भी अधिक नामांकन भरे गए हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि यह चुनाव आसान नहीं होने वाला। हालांकि 20 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 5 फरवरी 2025 को होने हैं।

नई दिल्ली से सबसे ज्यादा लोग लड़ रहे चुनाव

इस बार सबसे ज्यादा नामांकन नई दिल्ली विधानसभा सीट से भरे गए हैं। यहां से 29 लोगों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। बता दें इस सीट ने आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं।

इस सीट से भरे गए सबसे कम नामांकन

वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट में नामांकन भरे गए हैं। यहां कुल 6 लोगों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से इस बार उम्मीदवार को बदलते हुए रमेश पहलवान को टिकट दिया। वहीं, बीजेपी नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को उम्मीदवार बनाया है। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Similar Posts