< Back
Lead Story
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का PoK के लोगों के लिए संदेश - भारत में शामिल हो जाओ

Defense Minister Rajnath Singh

Lead Story

पाकिस्तान घबराया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का PoK के लोगों के लिए संदेश - भारत में शामिल हो जाओ

Gurjeet Kaur
|
8 Sept 2024 6:57 PM IST

Defense Minister Rajnath Singh Message To People Of PoK : जम्मू कश्मीर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के निवासियों से खास अपील की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PoK में रहने वाले लोगों से कहा है कि, भारत में शामिल हो जाएं क्योंकि हम आपको अपना मानते हैं। राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार कार्य करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "हम आपको (पीओके) अपना मानते हैं, जबकि पाकिस्तान आपको विदेशी मानता है।" ऐसा कहते हुए राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश में पाकिस्तान की अदालत में वहां के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल द्वारा दायर हलफनामे का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि, पीओके एक विदेशी भूमि है।

अनुच्छेद 370 ख़त्म होने के बाद बड़ा बदलाव :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ठाकुर के समर्थन में पंबन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि, 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति में "बड़ा बदलाव" आया है।

पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते पीओके के लोग :

उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर के युवा अब पिस्तौल और रिवॉल्वर के बजाय लैपटॉप और कंप्यूटर लेकर चलते हैं, उन्होंने कहा कि श्रीनगर में लोगों पर गोलियां चलाने की हिम्मत कोई नहीं करता। जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करें ताकि हम इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कर सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "यहां इतना विकास होगा कि पीओके के लोग इसे देखकर कहेंगे कि हम पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते और इसके बजाय भारत चले जाएंगे।"

बता दें कि, पंबन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ठाकुर का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिंह राजू और पार्टी के बागी सूरज सिंह परिहार से होगा। यहां दस साल बाद चुनाव हो रहे हैं।

Similar Posts