< Back
Lead Story
देश में सड़क हादसों में जा रही जानों को कम करना सामान्य चुनौती नहीं  : रक्षामंत्री
Lead Story

देश में सड़क हादसों में जा रही जानों को कम करना सामान्य चुनौती नहीं : रक्षामंत्री

स्वदेश डेस्क
|
18 Jan 2021 2:17 PM IST

रक्षामंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया

नईदिल्ली। देश में आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारे ​देश में जितने सड़क हादसे हो रहे हैं उससे देश की अर्थव्यवस्था में जीडीपी के 3% का नुकसान होता है। इसलिए इस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हर साल आयोजन महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी से 1.5 लाख से अधिक लोगों की जान गई है लेकिन आज भी सड़क हादसों की वजह से इससे ज़्यादा लोगों की जान जा रही है। ये हमारे लिए कोई सामान्य चुनौती नहीं है।

वहीँ केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा की भारत में सड़क दुर्घटना में 415 लोग रोज़ मर रहे हैं। अगर हम 2030 तक राह देखते रहेंगे तो 6-7 लाख लोग इसमें मर जाएंगे। 2025 तक हम आपके सहयोग से सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतें और दुर्घटनाएं 50% से नीचे कर पाएंगे। हमारी इच्छा पिछड़े क्षेत्रों में ड्राइविंग स्कूल खोलने की है। इससे 22 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा। ठीक से प्रशिक्षित करेंगे तो लोगों की जान बचेगी। पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में कौशल विकास मंत्रालय और हमारा मंत्रालय मिलकर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का काम कर रहे हैं

Similar Posts