< Back
Lead Story
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की हत्या, पुलिसकर्मी ने चलाई गोलियां
Lead Story

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की हत्या, पुलिसकर्मी ने चलाई गोलियां

स्वदेश डेस्क
|
29 Jan 2023 8:30 PM IST

एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास हो गया। उन्हें सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी दोपहर के समय जानलेवा हमला किया था। ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। उक्त पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को झारसुगुडा से एयरलिफ्ट किया गया है। उन्हें भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नव किशोर दास के आने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ग्रीन कोरिडर की व्यवस्था की गई। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैयार रखी गई। भुवनेश्वर हवाई अड्डे परिसर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात थी।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए हैं।

Similar Posts