< Back
Lead Story
पहली बार एक दिन में 2 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को हराया, 3 लाख नए मरीज
Lead Story

पहली बार एक दिन में 2 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को हराया, 3 लाख नए मरीज

स्वदेश डेस्क
|
24 April 2021 1:06 PM IST

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच आज एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। संक्रमण की रफ़्तार में वृद्धि के साथ स्वस्थ होने की दर भी बढ़ने लगी है। पहली बार एक दिन में 2 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर गए है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग स्वस्थ हुए हैं। इससे पहले गुरूवार को भी रिकार्ड 1 लाख 98 हजार 180 मरीज स्वस्थ हुए थे। मरीजों के स्वस्थ होने की दर में वृद्धि के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज मिलने से हालातचिंता जनक बने हुए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के लगातार तीसरे दिन 3 लाख से अधिक नए मरीज मिले है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2624 लोगों की कोरोना मौत हो गई। जोकि एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोना के कुल 1,66,10,481 मामले सामने आ चुके हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक कुल 1,38,67,997 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में देश का रिकवरी रेट 83.48 प्रतिशत हो गया है।

Similar Posts