< Back
Lead Story
देश भर में 1.66 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन, 17 हजार 407 नए मरीज
Lead Story

देश भर में 1.66 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन, 17 हजार 407 नए मरीज

स्वदेश डेस्क
|
4 March 2021 12:00 PM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण जारी है। अब तक देश भर में 1,66,16,048 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कोरोना टीकाकरण के 47वें दिन बुधवार की शाम तक कुल 6,92,889 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 5,79,366 लार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 1,13,523 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई।

कोरोना टीकाकरण के साथ ही देश में कोरोना मरीजों के निकलने का क्रम भी जारी है। बीते 24 घंटों में देश भर में 17 हजार 407 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में मिले मरीजों की संख्या कुल मरीजों का 85.51% हैं। इन राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 9,855 दर्ज किए गए हैं। यह 18 अक्टूबर के बाद से महाराष्ट्र में दर्ज की गई सबसे अधिक संख्या है। जब 10,259 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद केरल में 2,765 जबकि पंजाब में 772 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,435 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 1,73,413 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,08,26,075 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 97.03 प्रतिशत हो गया है।

Similar Posts