< Back
Lead Story
देश में चार माह बाद 40 हजार से अधिक मरीज, 188 लोगों की मौत
Lead Story

देश में चार माह बाद 40 हजार से अधिक मरीज, 188 लोगों की मौत

स्वदेश डेस्क
|
20 March 2021 11:56 AM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। चार महीने बाद देश में नए मामले 40 हजार से ऊपर आने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 हजार 953 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1करोड़,15 लाख,55 हजार ,284 हो गई है। इस दौरान 188 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख,59 हजार,558 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2 लाख,88 हजार,394 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,11 लाख,07 हजार,332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह देश में कोरोना का रिकवरी रेट 96.12 प्रतिशत हो गया है।

10 लाख से अधिक टेस्ट -

देश में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 19 मार्च को 10 लाख,60 हजार,971 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 23 करोड़ ,24 लाख ,31 हजार ,517 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Similar Posts