< Back
Lead Story
देश में एक बार फिर 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज, 3.29 लाख स्वस्थ
Lead Story

देश में एक बार फिर 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज, 3.29 लाख स्वस्थ

स्वदेश डेस्क
|
6 May 2021 11:57 AM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर अनियंत्रित होती जा रही है। आज एक बार फिर संक्रमण के नए मरीजों के मिलने के सरे रिकार्ड टूट गए। बीते 24 घंटों में 4 लाख,12 हजार,262 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस बीमारी से 3 हजार, 980 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत की बात ये है की पिछले 24 घंटे 3 लाख,29 हजार,113 मरीज स्वस्थ हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक कुल 2 करोड़,10 लाख,77 हजार,410 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख,30 हजार,168 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 35 लाख,66 हजार,398 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,72 लाख,80 हजार,844 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ने से रिकवरी रेट भी लुढकता जा रहा है। दो- तीन दिन तक थोड़ा संभलने के बाद गुरुवार को रिकवरी रेट में फिर गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.98 प्रतिशत हो गया है।

Similar Posts