< Back
Lead Story
देश में पहली बार 4 लाख से अधिक नए मरीज, 3523 लोगों की मौत
Lead Story

देश में पहली बार 4 लाख से अधिक नए मरीज, 3523 लोगों की मौत

स्वदेश डेस्क
|
1 May 2021 12:28 PM IST

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। नए मरीजों के लाइन की संख्या रोजाना एक नया रिकार्ड बना रही है। वहीँ महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिससे आमजनों में दहशत बढ़ रही है। बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से देश भर में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, दवाइयों आदि मेडिकल सुविधाओं की कमी सामने आ रहीं है। फिलहाल, कोरोना संक्रमण का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को देश में पहली बार 4 लाख से अधिक मरीज मिले है। वहीँ 3 हजार,523 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख,01 हजार,993 नए मरीज सामने आए है।इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,91,64,969 पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को 3.86 लाख से अधिक नए मरीज मिले थे। पिछले कुछ दिनों से देश में 3 लाख से अधिक मरीज मिल रहे थे। लेकिन आज शनिवार को ये आंकड़ा पीछे छूट गया। यदि वैश्विक स्तर की बात करें तो संक्रमण से ग्रसित देशों में भारत ने मरीजों और मौतों के मामलों में सभी से बहुत आगे निकल गया है।

32 लाख, एक्टिव केस -

हालांकि राहत भरी बात ये है की नए मरीज मिलने के साथ छले 24 घंटों में 2 लाख,99 हजार,988 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़,91 लाख,64 हजार,969 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से अबतक 2 लाख,11 हजार,853 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से अबतक 1 करोड़,56 लाख,84 हजार,406 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 32 लाख,68 हजार,710 है

लगातार घट रहा है रिकवरी रेट -

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ घटता रिकवरी रेट चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से देश के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.83 प्रतिशत हो गया है।


Similar Posts