< Back
Lead Story
देश में 3.69 लाख स्वस्थ हुए, 2.76 लाख नए संक्रमित, 3874 की मौत
Lead Story

देश में 3.69 लाख स्वस्थ हुए, 2.76 लाख नए संक्रमित, 3874 की मौत

स्वदेश डेस्क
|
20 May 2021 12:15 PM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,76,070 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस मारी से 3874 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3,69,077 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के कुल 2,57,72,400 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अब तक 2,87,122 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 31,29,878 है। इस बीच राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 2,23,55,440 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट बढ़ा -

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 86.74 प्रतिशत हो गया है। देश में दूसरे दिन भी 20 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,55,010 टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 32,23,56,187 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Similar Posts